फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There was a dispute between the bride and groom, the wedding procession returned without the bride.

Agra News: वर-वधु पक्ष में हुआ विवाद, बिन दुल्हन के लौटी बरात

Sun, 27 Oct 2024 01:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 27 Oct 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
There was a dispute between the bride and groom, the wedding procession returned without the bride.
गंजडुंडवारा। गांव में शुक्रवार को फिरोजाबाद से बरात आई थी। निकाह से पूर्व जब दूल्हा पक्ष ने दुल्हन के लिए जेवरात नहीं भेजे तो दोनों पक्षों में विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद दुल्हन ने निकाह से इन्कार से कर दिया। दोनों पक्षों में कोतवाली में समझौता हो गया और बरात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।गांव धवा की युवती से फिरोजाबाद के मोहल्ला जाटवपुरा निवासी शाहिद का निकाह तय हुआ था। शुक्रवार को शाहिद अपनी बरात लेकर गांव धवा आ गया। यहां कन्या पक्ष ने बरात की खातिरदारी की। निकाह से पूर्व दूल्हा पक्ष ने कन्या के लिए जोड़ा भेजा। कन्या पक्ष का आरोप है कि निकाह के जोड़े के साथ जेवरात नहीं थे। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर गांव में हंगामा होने लगा। जब मामला बढ़ा तो युवती ने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। यहां दोनों पक्षों में पुलिस के समक्ष आपसी समझौता हो गया। इसके बाद दूल्हा बिना दुल्हन लिए ही बरात के साथ वापस लौट गया। कन्या पक्ष ने बताया कि शुक्रवार की शाम उसकी पुत्री की बरात आई थी। इसमें जेवरात को लेकर विवाद हो गया। इस पर दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। ---
विज्ञापन

गोपाल गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed