फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There was a cry as soon as the dead bodies of the drowned brothers were found in the canal

Agra News: नहर में डूबे भाइयों के शव मिलते ही मची चीख पुकार

Thu, 08 Jun 2023 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 08 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
There was a cry as soon as the dead bodies of the drowned brothers were found in the canal
घिरोर।
विज्ञापन

मंगलवार को ननिहाल आए दो मौसेरे भाई नहाने के दौरान नहर में डूब गए थे। इसके बाद से ही गोताखोर तलाश कर रहे थे। बुधवार को दोनों के शव मिलते ही वहां मौजूद परिजन में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। मृतकों के परिजन में कोहराम मचा हुआ है।
थाना क्षेत्र में भुर्जी गली निवासी जोसेव वारसी भांजे अहद (17) निवासी आलू मंडी के पास भोगांव और सिफान (17) निवासी छिबरा मऊ कन्नौज घर आए हुए थे। मंगलवार को दोनों बाइक से इटावा नहर ब्रांच के पास नहाने के लिए आए थे। बाइक खड़ी करने के बाद चप्पल उतार कर दोनों नहर में नहाने के उतर गए थे। इस दौरान हादसे में दोनों डूब गए थे। इसके बाद कासगंज से आई गोताखोर की टीम दोनों की तलाश कर रही थी। दोनों के परिजन भी सकुशल मिलने की आस लगाए वहां डेरा जमाए हुए थे। लेकिन बुधवार को सभी की आस टूट गई। नहर में तलाश कर रहे गोताखोरों को दोनों किशोर के शव मिले। नहर से मौसेेरे भाइयों के शव निकाले गए तो वहां मौजूद परिजन में चीख पुकार मच गई। नहर के पास मौजूद लोगों में अफरा- तफरी मच गई। परिजन शवों से आकर लिपट गए। पुलिस ने उन्हें समझाने बुझाने के बाद अहद और सिफान के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाए। हादसे में दो किशोर की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

----------
पहले मिला अहद का शव कासगंज से आए गोताखोर की टीम मंगलवार से ही नहर में मौसेरे भाइयों की नह में तलाश कर रही थी। इस बीच बुधवार की सुबह करीब छह बजे जवापुर लोहिया पुल के पास टीम को अहद का शव मिल गया। शव को बाहर निकालने के बाद सिफान की तलाश शुरू की गई। करीब पांंच घंटे बाद 11 बजे सिफान का शव भी लोहिया पुल के पास ही मिल गया। तलाश पूरी होने के बाद गोताखोर की टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed