{"_id":"66142adecad24ec7910c1639","slug":"there-should-be-no-doubt-in-the-mind-during-the-voting-process-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-115619-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मतदान प्रक्रिया के दौरान मन में कोई संशय न रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मतदान प्रक्रिया के दौरान मन में कोई संशय न रहे
Mon, 08 Apr 2024 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने मास्टर ट्रेनर के द्वितीय प्रशिक्षण में उनसे सीधे संवाद किया। साफ कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी के मन में कोई संशय न रहे।
उन्होंने मास्टर ट्रेनर से कहा कि कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, वीवीपैट किस दशा में बदले जाएंगे और कितने स्थान पर सील होंगे। कहां पर किस रंग की सील लगेगी। ईवीएम सेट को मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए लाने ले जाने में किस प्रकार की सावधानी बरती जए। वीवीपैट को तेज प्रकाश, धूप में न रखा जाए। मतदान कार्मिकों में जानकारी के अभाव में समस्याएं होती हैं। उनको सही से प्रशिक्षण दिया जाए।
उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारियों को मॉक-पोल कराने के लिए प्रत्येक प्रशिक्षण में बार-बार बताएं। मॉकपोल के दौरान कम से कम 50 दिखावटी मत डलवाए जाएं। प्रत्येक प्रत्याशी के साथ ही नोटा के पक्ष में 10-10 मत अवश्य डलवाकर देखें। चैलेंज मत की दशा में निर्धारित शुल्क जमा कराकर मत डलवाया जाए और उसे पीठासीन अधिकारी अलग लिफाफे मेें रखें। बैठक में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, डिप्टी कलेक्टर ध्रुव शुक्ला, उपायुक्त उद्योग उत्कर्षचंद, उपायुक्त एनआरएलएम शौकत अली, आचार्य टीईपी सेंटर डीके सचान, प्राचार्य डॉयट मनमोहन शर्मा मौजूद रहे।