फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There is no water in Pachawar Rajwah, there is a crisis on the crop of thousands of bighas of paddy

पचावर रजवाह में नहीं है पानी, हजारो बीघा धान की फसल पर संकट

Tue, 17 Aug 2021 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
There is no water in Pachawar Rajwah, there is a crisis on the crop of thousands of bighas of paddy
17एमएनपी-04-गांव सीतापुर में रजबहा में पर्याप्त पानी न आने के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। लोअर गंग नहर कानपुर ब्रांच के पचावर रजबहा में पानी न आने से 22 गांव के किसान परेशान हैं। किसानों के खेतों में खड़ी धान और बाजरा की फसल सूख रही है। आक्रोशित सीतापुर के ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर प्रशासनिक अधिकारियों से रजबहा में पानी छोड़े जाने की मांग की है।
विज्ञापन

लोअर गंग नहर कानपुर ब्रांच से निकले पचावर रजबहा से पचावर से लेकर सिंहपुर तक करीब 22 गांव के किसानों की हजारों बीघा खेतों की सिंचाई होती है। इस रजबहा में पिछले 20 दिन से पानी नहीं है। इसके चलते गांवों के किसान परेशान हैं। किसानों के खेतों में खड़ी धान की फसल सूख रही है।
विज्ञापन

धान में पानी न होने के कारण फसल की पैदावार में नुकसान की संभावना है। मंगलवार को गांव सीतापुर के किसानों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि रजबहा में शीघ्र पानी छोड़ा जाए अन्यथा धान की पैदावार में नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने डीएम और सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से रजबहा में पानी छोड़े जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में राजेश कुमार, सुनहरी लाल, साधौ सिंह, नमन कुमार, मुकेश कुमार, बंगाली सिंह, ब्रजेश कुमार, राधा कृष्ण, मोती लाल, दिनेश कुमार, अवधेश कुमार, भूप सिंह आदि किसान शामिल थे।
------
इन गांवों के किसान परेशान
रजबहा में पानी न आने के चलते क्षेत्र के गांव बिघरई, महटोली, हविलिया, दन्नाहार, टिंडौली, भटानी, सीतापुर, रामनगर, हलपुरा, हरी सिंहपुर, धरमंगदपुर, नगरिया, रुस्तुमपुर, बानपुरा, नई गढ़ी, चिकनी, बदनपुर, नगला बनी, सिंहपुर, हरचंदपुर, बड़ा गांव, झकरपुर आदि के किसान परेशान हैं।
-------
धान की फसल के लिए पानी की बहुत जरूरत होती है। धान के खेतों में यदि पानी भरा रहेगा तो उनमें घास कम होगी और पैदावार अधिक होगी। रजबहा में पानी न आने से धान की फसल बर्बाद हो रही है।
विद्याराम, सीतापुर
------
धान की फसल के दौरान रजबहा में पानी न आना किसानों के लिए परेशानी और चिंता का विषय है। यदि दो-तीन पानी नहीं आया तो किसान की धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी।
सुखदेव, नगला अमर सिंह
-----
पानी बरस नहीं रहा है और रजबहा भी सूखा पड़ा है। ऐसे में धान की फसल पर संकट है। जिला प्रशासन को शीघ्र ध्यान देना चाहिए। यदि दो से तीन दिन में पानी नहीं आया तो किसान बर्बाद हो जाएगा।

संटू, नगला मढ़ा
-------
इस साल धान की फसल से काफी उम्मीद थी। पिछले 20 दिन से क्षेत्र में न तो बारिश हुई है और न ही रजबहा में पानी आ रहा है। इससे लोग परेशान हैं। जिला प्रशासन को किसानों की इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए।
महेश चंद्र, टिंडौली
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed