फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There is no more dispute, the couple will go together

Agra News: अब नहीं रहा विवाद, दंपती जाएंगे एक साथ

Sat, 09 Mar 2024 05:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 09 Mar 2024 05:20 PM IST
विज्ञापन
There is no more dispute, the couple will go together
अब नहीं रहा विवाद, दंपती जाएंगे एक साथ
विज्ञापन


परिवार परामर्श केंद्र में दंपती के विवाद सुने गए



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को दंपती के विवादों की सुनवाई की गई। 46 विवादों की सुनवाई के दौरान एक दंपती गिले शिकवे भुलाकर एक साथ रहने को राजी हो गया। समझौता होने पर उनको समझौते की शर्तों का पालन करने की हिदायत देकर केंद्र से ही विदा कर दिया गया।

थाना कोतवाली के राजा का बाग निवासी पूजा पुत्री हाकिम सिंह की शादी तीन नवंबर 2022 को सुधीर कुमार पुत्र बालेश कुमार निवासी नगला बने थाना किशनी के साथ हुई थी। शादी के बाद दंपती के बीच विवाद शुरू हो गया। पूजा मायके आकर रहने लगी। उसने पति के खिलाफ एसपी से शिकायत की। एसपी ने दंपती के बीच समझौता कराने के लिए मामले को परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया।
विज्ञापन


शनिवार को परिवार परामर्श केंद्र में दंपती के विवादों की सुनवाई हुई। परिवार परामर्श केंद्र से भेजे गए नोटिस के बाद सुधीर कुमार केंद्र में हाजिर हुआ। दंपती आमने-सामने बैठे तो उनके गिले शिकवे दूर हो गए। दंपती के बीच समझौता हो गया। केंद्र प्रभारी इंस्पेक्टर हेमलता, रामकिशन यादव, मुजम्मिल मिर्जा, ममता चौहान, कल्यान सिंह, मीनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed