{"_id":"67f94d90b0c4a61e1e07ce05","slug":"there-is-no-major-damage-due-to-storm-rain-and-hailstorm-farmers-should-let-the-crops-dry-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-135282-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से कोई बड़ा नुकसान नहीं, फसल सूखने दें किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से कोई बड़ा नुकसान नहीं, फसल सूखने दें किसान
Fri, 11 Apr 2025 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 11 Apr 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से जिले में कोई बड़ा नुकसान नहीं होने का दावा प्रशासन और कृषि विभाग ने किया है। जिला प्रशासन ने सभी तहसीलों से रिपोर्ट मांगी थी। तहसीलों से प्राप्त रिपोर्ट में जान, माल और पशु हानि न होने का उल्लेख किया है। वहीं, जिला कृषि अधिकारी डाय सूर्य प्रताप सिंह का कहना है कि गेहूं किसान खेतों में भरे पानी को सूखने दें। एक-दो दिन में पानी सूखने के बाद फसल की कटाई करें। जिले में मैनपुरी, भोगांव, करहल, किशनी और घिरोर, कुरावली तहसील हैं। इन सभी से रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजी जा चुकी हैं।
बृहस्पतिवार तड़के एक घंटे के करीब तेज बारिश हुई। इस दौरान जिलेभर में 55.3 एमएम बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश मैनपुरी सदर तहसील और भोगांव तहसील क्षेत्र में हुई है। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को जिले की सभी तहसीलों से बारिश का डाटा भेजा है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार तड़के एक घंटे के करीब तेज बारिश हुई। इस दौरान जिलेभर में 55.3 एमएम बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश मैनपुरी सदर तहसील और भोगांव तहसील क्षेत्र में हुई है। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को जिले की सभी तहसीलों से बारिश का डाटा भेजा है।
विज्ञापन