फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There is joy in Agra over the Youth Brigade's victory.

Agra News: यूथ ब्रिगेड की जीत पर आगरा में खुशी

Mon, 15 Dec 2025 02:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
There is joy in Agra over the Youth Brigade's victory.
आगरा। भारत-पाकिस्तान मुकाबला हमेशा से प्रतिष्ठा और सम्मान की लड़ाई माना जाता रहा है। एशिया कप अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय यूथ ब्रिगेड ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराकर एक बार फिर यह साबित कर दिया कि भारत का क्रिकेट भविष्य सुरक्षित हाथों में है। दुबई में रविवार को मिली जीत के बाद आगरा में क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। मैच में भारतीय युवा खिलाड़ियों ने अनुशासित गेंदबाजी और संयमित बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन किया। दबाव भरे मुकाबले में टीम इंडिया ने पूरे समय मैच पर नियंत्रण बनाए रखा और पाकिस्तान को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। भारतीय यूथ ब्रिगेड की इस जीत ने आगरा सहित पूरे देश के युवा खिलाड़ियों में नए जोश और आत्मविश्वास का संचार किया है।
विज्ञापन

-----------
जीत से भारतीय क्रिकेट के उज्जवल भविष्य के संकेत

डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष सुनील जोशन ने जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि अंडर-19 टीम का यह प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जैसी टीम के खिलाफ इस तरह का आत्मविश्वास भरा खेल युवाओं की मजबूत मानसिकता को दर्शाता है।
विज्ञापन

पाकिस्तान पर जीत का महत्व हमेशा होता है खास

आगरा के पूर्व क्रिकेटर अखलाक ने कहा कि भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में जीत का महत्व हमेशा खास होता है। उन्होंने कहा कि इस जीत से युवा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और आगे के बड़े मुकाबलों में भी वे बिना दबाव के खेल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सटीक लाइन-लेंथ व धैर्य जीत की असली कुंजी
वरिष्ठ क्रिकेट कोच प्रवेश भारद्वाज ने भारतीय यूथ ब्रिगेड की तकनीकी तैयारी की सराहना करते हुए कहा कि गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ और बल्लेबाजों का धैर्य ही जीत की असली कुंजी रहा। उन्होंने कहा कि यह टीम आगे चलकर सीनियर स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेगी।

जीत मेहनत व अनुशासन से लक्ष्य हासिल करने की देती प्रेरणा
आगरा के युवा क्रिकेटर लक्ष्य राठौर ने इस जीत को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि अंडर-19 टीम का प्रदर्शन हम जैसे खिलाड़ियों के लिए सीख है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम को बड़े मंच पर हराना यह दिखाता है कि मेहनत और अनुशासन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed