फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There are 10.26 lakh voters in all the three assemblies of the district

Agra News: 10.26 लाख मतदाता हो गए जिले की तीनों विधानसभा में

Thu, 05 Jan 2023 06:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 06:29 PM IST
विज्ञापन
There are 10.26 lakh voters in all the three assemblies of the district
कासगंज। जिले की तीनों विधानसभाओं में 1026017 मतदाता हो गए हैं। सूची में 4772 मतदाताओं का इजाफा हुआ है। निर्वाचन विभाग ने पुनरीक्षण के बाद तैयार कराई गई अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निर्वाचन विभाग ने 9 नवंबर 2022 को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन कराया। उस समय जिले की तीनों विधानसभाओं में 1021245 मतदाता शामिल थेे। इसके बाद विभाग ने 8 दिसंबर 2022 तक दावे आपत्ति मांगे गए। बीएलओ ने सूची का सत्यापन करने के साथ ही दावे, आपत्ति प्राप्त किए। जिले की तीनों विधानसभाओं में 11746 मतदाताओं ने सूची में नाम शामिल कराने के लिए अपने आवेदन किए। जबकि 6976 मतदाताओं के नाम सूची से हटाने के लिए प्रपत्र भरे गए। पुनरीक्षण के दौरान 849 मतदाताओं ने सूची में नाम आदि की गलतियों का संशोधन कराने को आवेदन किए। एक माह तक चले अभियान के दौरान मतदाता बनने के लिए महिलाओं ने काफी उत्साह दिखाया। विभाग ने दावे आपत्ति आदि के लिए जो प्रपत्र जमा किए गए उनका डाटा फीडिंग का कार्य पूरा करके सूची तैयार कराई गई। पुनरीक्षण के बाद जो सूची जारी की गई है उसमें सबसे अधिक 3248 महिला मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। जबकि 1526 नए पुरुष सूची में शामिल हुए है। 2 अन्य मतदाता सूची में कम हुए हैं।
विज्ञापन

विधान सभा का नाम- पुरुष मतदाता - महिला मतदाता -अन्य मतदाता - कुल मतदाता
कासगंज -192018 -168548 -10 -360576
अमांपुर -165919 -143901 -17 -309837
पटियाली -190047 -165536 -21 -355604
मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद अंतिम सूची को जारी कर दिया गया है। सूची तीनों तहसीलों का उपलब्ध कराई गई है। मतदाता तहसील के मतदाता पंजीकरण केंद्र या फिर बीएलओ के पास सूची देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज गुप्ता, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed