{"_id":"6197f0e9cd2f2443782146fe","slug":"then-two-more-villages-will-be-set-up-plants-to-generate-electricity-from-cow-dung-agra-news-agr5151737184","type":"story","status":"publish","title_hn":"... तो दो और गांवों में स्थापित किए जाएंगे गोबर से बिजली उत्पादन के प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
... तो दो और गांवों में स्थापित किए जाएंगे गोबर से बिजली उत्पादन के प्लांट
विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! अरांव ब्लॉक के वनीपुर गांव में गोबर से बिजली बनाने का प्लांट स्थापना का चल रहा काम
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। अरांव ब्लॉक के गांव बनीपुरा में गोबर से बिजली उत्पादन के लिए लगाए जा रहे प्लांट का प्रयोग सफल रहा तो कारीखेड़ा सहित एक अन्य गांव में गोबर से बिजली बनाने का प्लांट और स्थापित किया जाएगा। प्लांट की स्थापना किए जाने के साथ ही उसकी देखभाल की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत के प्रधान एवं सचिव को दी जाएगी।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के ग्रामीण अंचल में गोशाला के गोबर का सदुपयोग करते हुए बिजली उत्पादन के लिए प्लांट स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए अरांव ब्लॉक के बनीपुरा में स्थापित सबसे बड़ी गोशाला का चयन किया गया। 16 लाख रुपये से अधिक की लागत से स्थापित होने वाले बिजली उत्पादन प्लांट का फाउंडेशन बनकर तैयार हो चुका है।
अब महज मशीनों की स्थापना शेष है। जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि अरांव ब्लॉक के बनीपुरा में गोबर से बिजली बनाने वाले प्लांट के लिए मशीनें शीघ्र जिले में आ जाएंगी। उन्होंने कहा कि गोबर से बिजली बनाने वाले प्लांट से गोशाला के साथ गांव के पंचायत घर, प्राथमिक, जूनियर स्कूल, सामुदायिक शौचालय के साथ-साथ आसपास के घरों को रोशन किया जाएगा। उन्होंने बताया यदि बनीपुरा का प्रयोग सफल रहा तो जिले के दो अन्य गांवों में भी गोबर से बिजली बनाने वाले प्लांट की स्थापना की जाएगी। प्लांट की स्थापना से गोबर का सदुपयोग होने के साथ ही सस्ती बिजली मिल सकेगी।