फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Then the clarinet of mass marriage will be played, 151 couples will be married

फिर बजेगी सामूहिक विवाह की शहनाई, 151 जोड़ों का होगा विवाह

Thu, 26 Aug 2021 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Then the clarinet of mass marriage will be played, 151 couples will be married
मैनपुरी। एक बार फिर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की शहनाई बजेगी। समाज कल्याण विभाग की ओर से 151 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। इसके लिए 31 अगस्त की तिथि जिलाधिकारी ने निर्धारित की गई है। प्रशासन इसकी तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवारों की बेटियों की शादी कराई जाती है। कोरोना काल के चलते लंबे समय से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन नहीं हुआ था, लेकिन अब आयोजन के लिए तिथि निर्धारित हो गई है। नुमाइश पंडाल में इसका आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग ने यहां 151 जोड़ों के विवाह कराने का लक्ष्य रखा है। हालांकि आवेदन के अनुसार ये संख्या बढ़ भी सकती है। सामूहिक विवाह में विभिन्न धर्म और समुदाय की बेटियों का विवाह उनकी रीतियों के अनुसार कराया जाएगा। इसमें जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक जोड़े पर 51 हजार होंगे खर्च
सामूहिक विवाह में प्रत्येक शादी पर कुल 51 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें छह हजार रुपये विवाह के आयोजन पर और दस हजार रुपये सामान पर खर्च किए जाएंगे। बाकी बचे 35 हजार रुपये बेटी की खाते में जमा कराए जाएंगे।
ब्लॉक और नगर निकाय कार्यालय में जमा करने होंगे आवेदन
सामूहिक विवाह के आयोजन से दो दिन पहले तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े लोगों को आवेदन खंड विकास अधिकारी कार्यालय में जमा करने होंगे। शहरी क्षेत्र के आवेदन नगर निकाय कार्यालय में जमा होंगे। जांच पूर्ण होने के बाद इन आवेदनों को सामूहिक विवाह के लिए शामिल कर लिया जाएगा।

31 अगस्त को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन नुुमाइश पंडाल में किया जाएगा। इसके लिए तैयारी कर ली गई हैं। जो भी आवेदन आए हैं उनकी जांच कर उन्हें सामूहिक विवाह में शामिल किया जाएगा।
-डॉ. इंद्रा सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed