{"_id":"65f3ced7debd8e9f2a065345","slug":"theft-worth-lakhs-was-stolen-from-two-houses-in-defense-enclave-third-house-thieves-escaped-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: डिफेंस एन्क्लेव में दो घरों में लाखों की चोरी, तीसरे में पहुंचते ही हो गई जगार; चोर भाग निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: डिफेंस एन्क्लेव में दो घरों में लाखों की चोरी, तीसरे में पहुंचते ही हो गई जगार; चोर भाग निकले
Fri, 15 Mar 2024 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 15 Mar 2024 10:00 AM IST
सार
डिफेंस एन्क्लेव में चोरों ने एक के बाद एक कर दो घरों के ताले तोड़कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। वहीं तीसरे घर में घुसने पर परिवार ने शोर मचा दिया, जिसके बाद चोर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए चोर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के ताजगंज के सैमरी का ताल स्थित डिफेंस एन्क्लेव में चोरों ने 3 दिन में 3 घरों को निशाना बनाया। कार एसेसरीज कारोबारी और हेड कांस्टेबल के घर से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। तीसरे घर में घुसने पर जगार हो गई। इस पर चोर भाग गए। घटना से लोग आक्रोशित हैं। उन्होंने पुलिस गश्त की मांग की है।
डिफेंस एन्क्लेव निवासी सौरभ कश्यप कार एसेसरीज के कारोबारी हैं। 12 मार्च को रिश्तेदार की शादी में गए थे। देर रात लौटकर आए। मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर गए तो सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर 7 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए।
वहीं चोरों ने कालोनी के विपिन चौहान के घर को भी निशाना बनाया। वह हेड कांस्टेबल है। वर्तमान में कानपुर में तैनात हैं। 6 मार्च को पत्नी बच्चों को लेकर मैनपुरी गई थीं। चोरों ने घर के ताले तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। बच्चों की गुल्लक को भी नहीं छोड़ा। इससे पहले 10 मार्च को चोरों ने स्कूल संचालक रामू चौहान के घर में घुसने का प्रयास किया था। मगर, जगार होने पर चोर भाग गए थे। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की पहचान के प्रयास में लगी है।