फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   theft two house in achhnera

अछनेरा में ताला तोड़कर गहने, नकदी चोरी

Mon, 26 Jul 2021 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
theft two house in achhnera
अछनेरा। कस्बे में शनिवार रात चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अछनेरा के काजीपाड़ा, द्वारिकाधीश गली में उमेश वर्मा पुत्र योगेंद्र वर्मा का मकान है। उमेश परिवार सहित आगरा में रहते हैं। उनके मकान में सीआरपीएफ में एएसआई धर्मेंद्र शर्मा निवासी मथुरा किराये पर रहते हैं।
दो दिन पहले धर्मेंद्र परिवार सहित मथुरा चले गए थे। रविवार सुबह उमेश को पड़ोसियों ने उनके घर के ताले टूटने की जानकारी दी। इसके बाद वह अछनेरा पहुंचे। धर्मेंद्र को भी मौके पर बुला लिया गया। चोरों ने दोनों घरों में जमकर चोरी की। चोर गहने और नगदी चोरी कर ले गए। दोनों ने थाना अछनेरा में तहरीर दी।
विज्ञापन

तहरीर में उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र के 12 तोला सोना, एक किलोग्रामचांदी के आभूषण और 50 हजार की नकदी चोरी हो गई। वहीं उमेश के लगभग तीन लाख के आभूषण गायब थे। पुलिस ने मौके पर श्वान दस्ते के साथ पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed