फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   theft stolen jewllery shop, crime news

जब ताला नहीं टूटा तो सराफ की दुकान से तिजोरी उठा ले गए चोर

Tue, 21 Jan 2020 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
theft stolen jewllery shop, crime news
21एमएनपी-23-शिनी में सराफा की दुकान में चोरी के बाद जांच करते पुलिस अधीक्षक अजय कुमार - फोटो : MAINPURI
किशनी (मैनपुरी)। कस्बे में सोमवार रात चोरों ने सराफा दुकान को निशाना बनाया। चैनल और शटर के ताले तोड़कर तिजोरी ही उठा ले गए। वारदात से गुस्साए व्यापारियों ने मंगलवार को दुकानें बंद रखकर तहसील में धरना दिया। एसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच की साथ ही व्यापारियों को जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी अमित चौहान हरचंदपुर मार्ग पर शिखा ज्वैलर्स के नाम से दुकान किए हुए हैं। सोमवार शाम को दुकान बंद करके घर चले गए। सोमवार देर रात चोर दुकान में लगे चैनल और शटर में लगे ताले तोड़कर चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह जब अमित दुकान खोलने पहुंचे तो सामान बिखरा हुआ था, वहीं तिजोरी गायब थी। सूचना मिलने के बाद चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं कुछ ही देर में व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। चोरों ने नगर पंचायत कार्यालय के पास स्थित राजेश राठौर की कपड़े की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देना चाहा, लेकिन अंदर ही सो रहे राजेश के जागने पर चोर भाग गए।
विज्ञापन

चोरी की वारदात से गुस्साए व्यापारियों ने मंगलवार को अपनी दुकानों को बंद रखा। एकजुट हुए व्यापारियों ने जल्द खुलासे की मांग को लेकर तहसील परिसर में धरना दिया। इस बीच एसपी को मौके पर बुलाने की मांग भी व्यापारियों ने उठाई। दोपहर में एसपी अजय कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और चार दिन का समय खुलासे के लिए मांगा। धरना प्रदर्शन के दौरान सपा नगर अध्यक्ष डैनी यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष आदेश गुप्ता, भाजयुमो जिला महामंत्री शिवानू चौहान, रानू चौहान, रवि चौहान, रवि यादव, संदीप चौहान, संतोष चौहान, शेरा जाटव, भगवान दास शाक्य आदि मौजूद रहे। पीड़ित दुकानदार अमित के अनुसार चोर करीब 30 ग्राम सोना, 600 ग्राम चांदी और 1.45 लाख की नकदी चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने नकदी सहित चोरी गए सामान की कीमत करीब तीन लाख के आसपास बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं लगी चोरी की भनक
सराफा व्यापारी की दुकान मकान में ही है। रात में चोर दुकान से चोरी की वारदात को अंजाम देते रहे, लेकिन इसकी भनक मकान में सो रहे व्यापारी अमित और उनके परिजनों को नहीं हो सकी। वहीं प्रतिष्ठान थाने से महज चार मीटर की दूरी पर स्थित है। क्षेत्र में पुलिस की टीमें गश्त भी करती रहती हैं।

पीछा करने के दौरान छूूट गया चोरों का बैग
नगर पंचायत कार्यालय के पास राजेश राठौर की दुकान में चोरों ने जैसे ही शटर तोड़ने की कोशिश की, तो राजेश जाग गए। दुकानदार ने पुलिस को फोन करने के साथ ही चोरों का पीछा किया, लेकिन कोहरा अधिक होने के चलते पता नहीं लग सका। चोरों का एक बैग छूट गया, जिसमें एक ताश की गड्डी व एक कंबल रखा हुआ था।
चोरी की वारदात के पीछे घना कोहरा भी कारण रहा है। इंस्पेक्टर को चार दिन का समय खुलासे के लिए दिया गया है। उम्मीद है जल्द खुलासा होगा।
-अजय कुमार पांडेय, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed