Agra News: सराफा की दुकान से हुई चोरी का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार
फतेहाबाद में सराफा की दुकान से हुई चोरी की घटना में पुलिस ने खुलासा करते हुए चार बदमाश गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों से पुलिस ने चोरी का माल भी बरामद किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के कस्बा फतेहाबाद में सराफा व्यापारी सत्य नारायण गुप्ता के यहां हुई चोरी का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चोरी के जेवर, नकदी और वारदात में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
एसपी पूर्वी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि 30 जुलाई की रात सराफा व्यापारी सत्य नारायण गुप्ता की दुकान की छत काटकर गहने और नकदी चोरी की गई थी। जिसका मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार की रात फतेहाबाद पुलिस और सर्विलांस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर फतेहाबाद मंडी समिति के पास से 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 4.5 किलो चांदी, 20 ग्राम सोना, 2.44 लाख रुपये, ब्लैंक चेक, कई आधार कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, चोरी में प्रयुक्त लोहे की रॉड और दो स्कूटी बरामद की गई।
ये हैं बदमाशों के नाम
पकड़े गए बदमाशों में मुकेश निवासी थाना दक्षिण, फिरोजाबाद, श्याम सुंदर बाह रोड फतेहाबाद, वीरेंद्र निवासी नगला पेमा, थाना ताजगंज, विष्णु वर्मा निवासी शाहगंज हैं। वहीं, फतेहाबाद इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी वीरेंद्र पर 8 और श्यामसुंदर और मुकेश पर विभिन्न थानों में 12-12 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि विष्णु वर्मा के खिलाफ 5 मुकदमे दर्ज हैं। इन बदमाशों ने सराफा व्यापारी के यहां चोरी करने की वारदात स्वीकार की है। एक बदमाश फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।