{"_id":"623eeabbcc7d511d140cd7fc","slug":"theft-of-millions-of-homes-of-building-material-suppliers-in-agra-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: बिल्डिंग मटेरियल व्यवसायी के घर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: बिल्डिंग मटेरियल व्यवसायी के घर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 26 Mar 2022 03:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 26 Mar 2022 03:59 PM IST
सार
चोरों ने बिल्डिंग मटेरियल व्यवसायी के घर के ताले तोड़कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। एत्मादपुर के बिल्डिंग मटेरियल व्यवसायी के घर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। व्यवसायी परिवार के साथ अपने गांव गए हुए थे। घर पर कोई नहीं था, इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने बिल्डिंग व्यवसायी के घर के ताले तोड़ दिये और लाखों रुपए नकद व जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
एत्मादपुर के रहने वाले रमा कांत त्यागी पुत्र राम नरेश त्यागी मूल रूप से बास बोडिया गांव के रहने वाले हैं। उनकी कस्बे में ही बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है और उसके ऊपर ही घर है। बताया गया है कि बीती रात राम नरेश अपने पूरे परिवार के साथ गांव में पूजा कराने के लिए गए हुए थे। घर में ताले लगे हुए थे। रात को घर के ताले तोड़कर चोरों ने घर में प्रवेश किया और घर को पूरी तरह खंगाल डाला।
विज्ञापन
बिल्डिंग मटेरियल व्यवसायी ने बताया कि घटना की जानकारी सुबह हो सकी, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसपी देहात और सीओ एत्मादपुर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित व्यवसायी ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि हाल ही में उसने सरसों की फसल बेची थी, जिसकी नकदी भी घर में ही रखी हुई थी। चोर उस नकदी के साथ घर में रखे लाखों की कीमत के जेवरात भी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन