{"_id":"64d1f357afebe6e6f00218e5","slug":"theft-of-lakhs-in-saraf-s-shop-and-kothi-police-taking-help-of-cctv-cameras-2023-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सराफ की दुकान और कोठी में लाखों की चोरी, पुलिस ले रही सीसीटीवी कैमरों की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सराफ की दुकान और कोठी में लाखों की चोरी, पुलिस ले रही सीसीटीवी कैमरों की मदद
Tue, 08 Aug 2023 01:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 08 Aug 2023 01:18 PM IST
सार
थाना सदर और न्यू आगरा में चोरों ने सराफ की दुकान और घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद ले रही है।
विज्ञापन
न्यू आगरा थाना, आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के दो थाना क्षेत्रों में चोरों ने दुकान और कोठी को निशाना बनाया। सदर में सराफ की दुकान से दो लाख के सोने-चांदी के जेवरात समेट ले गए। न्यू आगरा में एक कोठी में चोरी की। परिवार घर में नहीं था। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की पहचान की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
रोहता के हंस गोपेश्वर धाम निवासी हेमंत कुमार वर्मा की शहजादी मंडी में विष्णु ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। शनिवार रात चोरों ने दुकान का शटर बाहर की तरफ खींच लिया। इससे सेंट्रल लाॅक लगा रहा, लेकिन शटर और फर्श के बीच जगह हो जाने से चोर अंदर प्रवेश कर गए। काउंटर में रखे दो तोले सोने के जेवरात, ढाई किलोग्राम चांदी के जेवरात और 10800 रुपये ले गए। जेवरात की कीमत करीब 2 लाख रुपये है। पड़ोसियों ने सूचना दी। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस देख रही है। सदर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी वारदात दयालबाग स्थित जीवन ज्योति एन्क्लेव में हुई। सीता राम काॅलोनी फेज-2 निवासी कपिल मित्तल ने पुलिस को बताया कि जीवन ज्योति एन्क्लेव में ससुर सुमन चंद गर्ग की कोठी है। उनका बेटा आगरा से बाहर रहता है। ससुर बेटे के पास गए हैं। कोठी पर ताला लगा था। रविवार सुबह ससुर की काॅलोनी के अल्पेश ने फोन किया। बताया कि कोठी में चोरी हो गई है। हालात देख पता चला कि घर से चोर लाखों के जेवरात और अन्य सामान चुरा ले गए हैं। पूरी जानकारी ससुर के लौटने पर हो सकेगी। उन्होंने थाना न्यू आगरा में केस दर्ज कराया है।