{"_id":"5fdf83088ebc3e3dd0710aa7","slug":"theft-kasganj-news-agr4728501122","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद बीज की दुकानमें दीवार काटकर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद बीज की दुकानमें दीवार काटकर चोरी
विज्ञापन
कासगंज में अमांपुर रोड क्षेत्र में खादी बीज की दुकान में चोरों द्वारा तोड़ी गई दीवार देखते लोग
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। शहर के अमांपुर रोड क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। खाद बीज की दुकान में दीवार काटकर चोरों ने 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना से पहले चोरों ने सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने अनदेखी की। वहीं यूपी 112 नंबर पर फोन नहीं उठा। क्षेत्रीय चौकी इंचार्ज सूचना के बाद भी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे।
चोरी की घटना सोमानी खाद बीज भंडार पर हुई। यह दुकान संतोष सोमानी की है। नित्य की भांति रविवार सुबह जब दुकान स्वामी पहुंचे तो उन्होंने देखा की दीवार कटी हुई थी और जो सीसीटीवी लगा था वह भी टूटा हुआ था। एलसीडी गायब थी। सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी गायब था। गल्ले में रखी 15 हजार रुपये की नकदी भी चोर चोरी कर ले गए।
दुकान स्वामी का आरोप है कि उन्होंने यूपी 112 पुलिस पर कॉल की लेकिन फोन नहीं उठा। मंडी चौकी इंचार्ज को सूचना दी तो वे भी मौके पर नहीं पहुंचे। दुकान स्वामी ने बताया कि चौकी इंचार्ज ने काफी देर बाद एक होमगार्ड को भेजा। होमगार्ड को ही तहरीर दे दी।
विज्ञापन
वर्जन-
- घटना की जानकारी न तो दुकान स्वामी ने दी है और न ही चौकी इंचार्ज ने बताया है। घटना के बारे में पूरी जानकारी कर रहे हैं। - राजीव सिरोही, कोतवाली प्रभारी।