फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Theft incident in village Lakhaura revealed

Agra News: गांव लखौरा में हुई चोरी की वारदात का खुलासा

Thu, 29 May 2025 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 29 May 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Theft incident in village Lakhaura revealed
मैनपुरी। थाना कुरावली पुलिस ने गांव लखौरा के एक घर से हुई लाखों की चोरी की घटना का खुलासा बृहस्पतिवार को पुलिस ने कर दिया। पुलिस ने दो चोरों को माल सहित गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 2 अप्रैल को कुरावली के गांव लखौरा में चोरों ने कल्याण सिंह के मकान के ताले तोड़ कर लाखों रुपये के जेवर व नकदी चोरी कर लिए थे। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को एक सूचना पर श्रीराम भट्ठे के पास से अनूप उर्फ अनुज और मिथुन निवासी गांव कैरावली करहल को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। जब इनसे पूछताछ की गई तो दोनों ने गांव लखौरा निवासी कल्याण सिंह के घर से चोरी किए जाने का अपराध कबूल किया। इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक, तमंचा कारतूस, चोरी की गई नकदी में से 4.70 लाख रुपये व एक टूटी हुई अंगूठी बरामद हुई। गिरफ्तार दोनों चोर को चालान करने के बाद जेल भेजा गया है।प्रेसवार्ता में सीओ कुरावली सच्चिदानंद ने बताया कि पकड़ा गया अनूप उर्फ अनुज एक अंतर्जनपदीय अपराधी है। उस पर एटा, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद में 26 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें डकैती, जानलेवा हमला, धोखाधड़ी, चोरी आदि के मामले शामिल हैं। दूसरे साथी मिथुन पर चार से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। करहल पुलिस की ओर से उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed