फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Theft in the house of Additional Chief Officer of District Panchayat

जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी के घर चोरी

Sun, 29 May 2022 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Theft in the house of Additional Chief Officer of District Panchayat
कासगंज में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी के घर के मुख्य दरवाजे की तोड़ी गई कुंडी - फोटो : KASGANJ
कासगंज। आवास विकास कॉलोनी में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी के घर बंद मकान में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। अलमारी का लॉकर तोड़कर दस लाख रुपये के जेवर और एक लाख रुपये से अधिक की नकदी चोरी कर ली। अपर मुख्य अधिकारी अपनी पत्नी के साथ चार दिन पूर्व लखनऊ गए हुए थे। उन्होंने लखनऊ से वापस आकर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

चोरी की यह वारदात जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी उज्ज्वल अंबेश के आवास विकास कॉलोनी में एलाईसी भवन के पीछे बने मकान में हुई। चोरों ने शनिवार की रात को ताले तोड़कर घर में प्रवेश कर लिया। कमरों में लगे ताले में भी तोड़ लिए। उसके बाद कमरे की अलमारियों व लॉकर तोड़कर जेवरात व नकदी चोरी कर ली। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को और अपर मुख्य अधिकारी को फोन पर दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया। लखनऊ से लौटकर आए उज्जवल अंबेश ने बताया कि अलमारी के लॉकर में पुश्तैनी जेवर रखे थे। इसके अलावा पत्नी के जेवर और एक लाख रुपये से अधिक की नकदी रखी थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चोरी किए गए जेवरों की कीमत करीब 10 लाख रुपये है। अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि वह 26 मई को लखनऊ गए थे। रविवार को एएमए एसोसिएशन की बैठक भी थी, लेकिन बैठक से पहले ही उन्हें घर में चोरी होने की जानकारी मिली और वह वापस लौट आए। चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। जिला पंचायत अध्यक्ष रतनेश कश्यप और अध्यक्ष प्रतिनिधि बॉबी कश्यप सहित जिला पंचायत के अन्य नेता व कर्मी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत के अमर मुख्य अधिकारी के बंद घर में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस पूरी गहनता से मामले की जांच कर रही है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दीप कुमार पंत, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed