फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Theft in new note shop for the second time in 17 days

Agra News: नए नोटों की दुकान के पीछे पड़ गए चोर, 17 दिन में दूसरी बार चोरी, इस बार 70 हजार उड़ाए

Sat, 25 Feb 2023 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Feb 2023 09:40 AM IST
सार

चोरों ने इसी दुकान को 17 दिन में दूसरी बार निशाना बनाया। शटर के ताले न टूटने पर उसके कुंदे तोड़ दिए और फिर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Theft in new note shop for the second time in 17 days
शटर तोड़ता चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सदर क्षेत्र के राजपुर चुंगी मिलिट्री रोड स्थित करेंसी एक्सचेंज की बंद दुकान को शुक्रवार सुबह 5 बजे 17 दिन में दूसरी बार निशाना बना लिया। शटर का कुंदा तोड़कर नोटों की माला सहित सत्तर हजार रुपये चोरी कर ले गया। चोरी की घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन


लक्ष्मी नगर राजपुर चुंगी निवासी सुरेश चंद अग्रवाल मिलिट्री रोड पर करेंसी एक्सचेंज और अचार मुरब्बा की दुकान चलाते है। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे दुकान बंद करके घर गए। शुक्रवार सुबह दुकान पर आए। देखा तो शटर का कुंदा टूटा हुआ था।
विज्ञापन


शटर खोलकर दुकान के अंदर देखा तो सीसीटीवी कैमरे टूटे हुए लटक रहे थे। हालांकि चोरी का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। सुबह करीब 5 बजे एक युवक मुंह पर नकाब बांधकर आता है। पहले किसी नुकीली लोहे की कील से शटर के कुंदे को तोड़ता है। दस मिनट में कुंदा तोड़कर दुकान के अंदर जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एक नोटों की माला लेकर अपने स्वेटर के अंदर छिपा लेता है। फिर सीसीटीवी कैमरे को हाथ से तोड़कर नीचे लटका देता है। जिसके बाद कुछ नोटों की माला और नई करेंसी लेकर चला जाता है। इससे पहले 17 फरवरी को दुकान में चोरी हो चुकी है। तब भी चोर नोटों की माला सहित करीब एक लाख रुपये लेकर चला गया था।

दुकानदारों ने बैठक कर लिया फैसला

दुकान में चाेरी की वारदात से दुकानदारों में आक्रोश है। शुक्रवार को व्यापारियों ने बैठक की। इसमें कहा कि क्षेत्र में लगातार चोरी हो रही हैं। कभी दुकान तो कभी घरों को चोर निशाना बना रहे हैं। पुलिस की रात में गश्त ना होने की वजह से चोरों को फायदा मिल रहा है। दुकानदार शनिवार को बाजार बंद कर रोष जताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed