फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Theft in FSO house

मैनपुरी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी और जिला कमांडेंट होमगार्ड के आवास से चोरी

Fri, 26 Feb 2021 11:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Theft in FSO house
अवाबाग कॉलोनी में अधिकारी के घर में चोरी के बाद पुलिस को जानकारी देते अधिकारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिला कमांडेंट होमगार्ड और खाद्य सुरक्षा अधिकारी के सरकारी आवास के शुक्रवार को ताले तोड़कर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) की लाइसेंसी पिस्टल, 25 हजार रुपये और मोबाइल फोन चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके वर्मा और जिला कमांडेंट होमगार्ड संजय कुमार कलक्ट्रेट स्थित अवाबाग कॉलोनी स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। शुक्रवार को जिला कामांडेंट किसी काम से बाहर गए हुए थे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुबह करीब 11 बजे बाजार में निरीक्षण के लिए गए थे। इसी बीच मौका पाकर चोरों ने दोनों अधिकारियों के सरकार आवास के ताले तोड़कर चोरी की। दोपहर करीब दो बजे जब खाद्य सुरक्षा अधिकारी आवास पर पहुंचे तो ताला टूटा मिला।
विज्ञापन

उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि चोर आवास में रखी उनकी लाइसेंसी पिस्टल, 25 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। जिला कमांडेंट के मौजूद न होने के चलते उनके यहां से चोरी हुए सामान के बारे में जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेसिंक टीम ने की जांच
चोरी की जानकारी मिलने के बाद सीओ सिटी अभयनरायन राय, कोतवाल भानुप्रताप सिंह ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट आदि लिए हैं। समाचार लिखे जाने तक चोरों का सुराग नहीं लग सका था।
ड्यूटी पर नहीं था होमगार्ड
जिला कमांडेंट के आवास पर सुरक्षा के लिए अलग-अलग समय में चार होमगार्ड तैनात रहते हैं। दोपहर के समय जिस होमगार्ड की ड्यूटी थी वह मौके पर नहीं था। पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आया है। होमगार्ड ने भी स्वीकार किया है कि उसे 12 बजे के करीब ड्यूटी पर आना था, लेकिन वह नहीं आ सका।

वर्जन
दो अधिकारियों के आवास से चोरी हुई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने पिस्टल और नकदी चोरी होने की जानकारी दी है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
-अभय नरायन राय, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed