{"_id":"602134298ebc3e271356d48d","slug":"theft-in-five-houses-mainpuri-news-agr47974511","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घरों में चोरी के मामले में दो के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घरों में चोरी के मामले में दो के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिरोर। कोसमा चौकी क्षेत्र के गांव भैंसामई में चोरी के मामले में एक नामजद सहित दो चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
रविवार को दिनदहाड़े घिरोर की कोसमा चौकी क्षेत्र के गांव भैंसामई में चोरों ने पांच घरों के ताले तोड़कर नकदी और जेवर पर हाथ साफ किया था। जिस समय वारदात अंजाम दी गई, उस समय गृहस्वामी गांव में चल रही भागवत कथा समापन में गए थे। घर लौटने के बाद उन्हें चोरी की जानकारी हो सकी थी। वारदात के बाद पीड़ित रामशरण ने थाने में तहरीर दी है।
इसमें कहा है कि वह लोग गांव में कथा आयोजन में व्यस्त थे। शाम करीब चार बजे घर जाकर देखा तो घर के ताले टूटे हुए थे। सोने चांदी के जेवर और नकदी चोरी हो गए थे। बड़े भाई राजपाल सिंह ने बताया कि तीन बजे के करीब गांव नोनामई निवासी रवि बंजारा अपने अन्य साथियों के साथ घर से सामान ले जाते हुए देखा था। चोरी रवि बंजारा ने ही की है। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।