फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   theft in ex soldier' home

Agra News: पूर्व सैनिक के घर चार लाख के जेवर नकदी चोरी

Fri, 02 Dec 2022 05:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
theft in ex soldier' home
बेवर। मोहल्ला काजीटोला में बुधवार की रात चोरों ने एक पूर्व सैनिक के मकान के ताले तोड़ कर करीब चार लाख रुपये कीमत के जेवर और नकदी चोरी कर ली। बृहस्पतिवार की सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पीड़ित की ओर दी गई तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला काजीटोला दक्षिणी छिबरामऊ रोड निवासी पूर्व सैनिक अवधेश सिंह बुधवार को पुत्र के साथ अपने गांव शरीफाबाद कन्नौज गए थे। बुधवार की रात चोरों ने मकान के ताले तोड़ कर कमरा में रखी अलमारी व बक्सों से जेवर और नकदी चोरी कर ली। बृहस्पतिवार सुबह आसपास के लोगों ने परिजन व पुलिस को सूचना दी। पीड़ित भी घर लौट आए। बताया कि चोर दो सोने के हार, आठ अंगूठी, झुमकी, चार जोड़ी पायल, दो मंगलसूत्र, बच्चों की तीन हाय, आर्मी के मेडल, चार सोने की चूड़ी, 20 हजार की नकदी सहित करीब चार लाख का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed