{"_id":"62489caeb55d720ae978a051","slug":"theft-in-chandrapura-village-kasganj-news-agr5290263197","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर चोरों का धावा.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर चोरों का धावा.
विज्ञापन
कासगंज में पटियाली के गांव चंदपुरा में पूर्व जिलापंचायत सदस्य के घर हुई चोरी की घटना के बाद घर मे?
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली (कासगंज)। चंदपुरा गांव में शुक्रवार की रात्रि को चोरों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर में धावा बोल दिया। चोरों ने लाखों रुपये की नकदी, जेवर चोरी कर लिए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने लिए हैं। देर सायं तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य उर्वेश यादव उर्फ पप्पू और उसका भाई राजू का परिवार चंदपुरा के मकान में रह हैं। रात्रि के समय पड़ोस के घर की छत से चोरों ने उनके घर में प्रवेश कर लिया और बंद कमरों के चार ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उर्वेश के मुताबिक पांच लाख रुपये की नकदी चोर चुरा ले गए। जबकि दस लाख रुपये से अधिक के जेवर चोरी हुए हैं। चोरी की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके बाद जिला मुख्यालय से फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल को पहुंची। चोरी की सूचना पर मौके पर तमाम ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। कोतवाली निरीक्षक गंगा प्रसाद ने बताया कि अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है। इससे चोरी में कितने जेवर व नकदी चोरी हुई है यह स्पष्ट नहीं है।
- चोरी के मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलते ही मामले की प्राथमिकी दर्ज होगी। कोतवाली पुलिस को चोरी की इस वारदात के खुलासे के निर्देश दिए हैं। - रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी।