फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Theft in Block Education Officer's office thieves broke in by cutting window stole computer

Agra: खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में चोरी, खिड़की काटकर घुसे... 12 कंप्यूटर संग अन्य सामान ले उड़े चोर

Tue, 14 Jan 2025 10:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Jan 2025 10:28 AM IST
सार

आगरा के खंदौली में चोरों ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय की खिड़की काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से 12 कंप्यूटर, व्यू बोर्ड, वाटर चिलर, इन्वर्टर और बैटरी उठा ले गए।
 

विज्ञापन
Theft in Block Education Officer's office thieves broke in by cutting window stole computer
खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय की खिड़की काटकर चोरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के खंदौली क्षेत्र के उजरई स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय की खिड़की काटकर चोरी की गई। चोर 12 कंप्यूटर, एक व्यू बोर्ड, वॉटर चिलर, इन्वर्टर, बैटरी आदि उठा ले गए। सोमवार की सुबह कार्यालय खुलने पर चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी धर्मराज सरोज के बताया कि शनिवार और रविवार को छुट्टी थी। सोमवार की सुबह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मृत्युंजय पाठक पहुंचे तो आईसीटी लैब का ताला टूटा मिला। लैब से कई सामान चोरी थे। सूचना पर वह भी कार्यालय पहुंचे और उच्च अधिकारियों की जानकारी दी। थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


चोरों ने शराब पार्टी भी की
कार्यालय में चोरी करने के दौरान चोरों ने वहां बैठकर शराब भी पी। मौके पर खाली केन, नमकीन के पाउच खिड़की के पास ही मिले हैं।

सीसीटीवी कैमरे को झाड़ू से ढका
चोरों को पता था कि लैब के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इससे उनकी पहचान हो जाएगी। इसलिए चोरों ने लैब में ही पड़ी झाड़ू से सीसीटीवी कैमरे को ढक दिया। पास ही खेतों में चार पहिया वाहन के टायरों के निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed