{"_id":"67eabb9a39e86c1b2d015dec","slug":"theft-in-a-jewelry-shop-near-police-station-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पुलिस चौकी के पास ज्वेलर्स की दुकान में लगाई सेंध...लाखों रुपये के गहने ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पुलिस चौकी के पास ज्वेलर्स की दुकान में लगाई सेंध...लाखों रुपये के गहने ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद घटना
Mon, 31 Mar 2025 09:28 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 31 Mar 2025 09:28 PM IST
सार
आगरा में चोरों ने चाैकी के पास घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनाैती दे डाली। ज्वेलर्स की दुकान में घुसे चोर लाखों रुपये के गहने ले उड़े। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा-ग्वालियर रोड स्थित ककुआ में भगवानदास अशोक कुमार ज्वेलर्स की दुकान में रविवार रात चोरी हुई। सेंध लगाकर घुसे चोर लाखों रुपये के गहने और 20 हजार रुपये ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
ककुआ निवासी रविंद्र कुमार उर्फ रवि अग्रवाल की पुलिस चौकी के पास दुकान है। रविंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह रविवार शाम लगभग 7:30 बजे घर गए थे। सोमवार सुबह 11 बजे कर्मचारियों के साथ दुकान खोली तो सामान बिखरे थे। पुलिस को सूचना दी। चोर करीब 7 किलो चांदी के आभूषण, पांच तोले सोने के गहने और 20 हजार रुपये ले गए हैं। चोरी गए गहनों की कीमत करीब 11 लाख रुपये है।
दुकानदार के बड़े भाई वीरेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2012 में तमंचे के बल पर दुकान पर लूट की घटना हुई थी। वहीं वर्ष 2006 में इसी दुकान से चोरी हुई थी। मलपुरा थाना प्रभारी और फील्ड यूनिट ने लोगों से बात कर साक्ष्य जुटाए। वहीं क्षेत्र के इटौरा के नगला माकरोल पर एक कॉम्प्लेक्स में माधव टायर एजेंसी का शटर तोड़कर चोर दो टायर ले गए। दुकानदार प्रमोद मित्तल ने केस दर्ज कराया।