{"_id":"61f84571425af9682b714f47","slug":"theft-in-a-grocery-shop-in-arnota-agra-news-agr522857064","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरनोटा में परचून की दुकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरनोटा में परचून की दुकान में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिनाहट। थाना बसई अरेला क्षेत्र के अरनोटा चौराहे पर स्थित परचून की दुकान में रविवार की रात चोरी हो गई। चोर दुकान के ताले तोड़कर नकदी और सामान उठा ले गए। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस चोरों का पता चलाने में जुटी है।
अरनोटा गांव निवासी विपिन शर्मा निवासी गांव के ही चौराहे पर परचून की दुकान है। दुकान से चंद कदम पर ही पुलिस चौकी भी है। दुकानदार ने पुलिस को बताया कि वह रविवार की रात करीब आठ बजे दुकान को बंद करके घर गए थे। रात में चोर उनकी दुकान का ताला तोड़कर गल्ले से आठ हजार रुपये और परचून का सामान उठा ले गए।
सुबह जब वह दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे। दुकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए है। दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित दुकानदार से तहरीर लेकर पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है। थानाध्यक्ष बसई अरेला तेजवीर सिंह ने बताया कि दुकान में चोरी होने की तहरीर मिली है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।