{"_id":"6693d30ffd41df516100976c","slug":"theft-case-registered-in-agra-following-order-of-police-commissioner-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पुलिस कमिश्नर ने आदेश दिया... तब दर्ज हुआ चोरी का मुकदमा; पुलिस पीड़ितों की नहीं करती सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पुलिस कमिश्नर ने आदेश दिया... तब दर्ज हुआ चोरी का मुकदमा; पुलिस पीड़ितों की नहीं करती सुनवाई
Sun, 14 Jul 2024 07:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 14 Jul 2024 07:10 PM IST
सार
आगरा में पुलिस कमिश्नर ने आदेश दिया तब जाकर चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस पीड़ितों की सुनवाई नहीं करती। चोरों ने बंद घर से लाखों का माल पार कर दिया।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
ताजनगरी आगरा के सिंकदरा थाना क्षेत्र में चोरों ने बंद मकान को निशाना बना लिया। छत काटकर घर से लाखों के गहने और 1.30 लाख नकदी चोरी करके ले गए। पीड़िता की शिकायत के 9 दिन बाद पुलिस आयुक्त जे. रविन्दर गौड के आदेश पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
आवास विकास सेक्टर 15 निवासी रंजना ने पुलिस को बताया कि वो एक महीने के लिए बेटे-बेटी से मिलने भोपाल और देहरादून गई थीं। उनके पति प्रदीप पैतृक गांव बाह में खेती का काम देख रहे थे। 4 जुलाई को पड़ोसियों ने घर के पीछे का दरवाजा खुले होने के बारे में फोन कर जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद देर रात उनके पति घर पहुंचे। देखा तो छत टूटी थी। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉक टूटा था।
विज्ञापन
कपड़े फर्श पर बिखरे पड़े थे। चोर 1.30 लाख की नगदी के साथ लाखों के गहने ले गए। आरोप है कि चौकी प्रभारी पदम प्राइड ने तहरीर लेने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया। तब पीड़ित परिवार ने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई। थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन