{"_id":"69d208ef6337af704803c079","slug":"theft-at-provision-store-by-cutting-through-roof-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दुकान की छत काटकर की चोरी, गल्ले से नकदी ले उड़े चोर; पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दुकान की छत काटकर की चोरी, गल्ले से नकदी ले उड़े चोर; पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे
Sun, 05 Apr 2026 12:32 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:32 PM IST
सार
व्यापारी रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह आठ बजे दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोर दुकान की छत काटकर लाखों रुपये का सामान समेट ले गए।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के नगला चंदन में स्थित एक प्रोविजन स्टोर में शुक्रवार की रात चोरों ने छत काटकर लाखों रुपये के सामान और नकदी पार कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
नगला चंदन निवासी चौब सिंह बघेल ने पुलिस को बताया कि आगरा-जलेसर रोड पर उनकी दुकान है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह आठ बजे दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोर दुकान की छत काटकर लाखों रुपये का सामान समेट ले गए।
साथ ही गल्ले में रखे करीब 20 हजार रुपये भी चोरी किया था। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी खंदौली ने बताया कि टीम गठित कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।