{"_id":"61897c2dc53bf35fe676ee56","slug":"theft-accused-arrested-rs-45600-recovered-agra-news-agr5139706102","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, 45600 रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, 45600 रुपये बरामद
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस ने सोमवार को चोरी करने के आरोपी पप्पू उर्फ प्रदीप को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 45600 रुपये भी बरामद किए गए हैं।
प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद आलोक कुमार सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस ने गांव रसूलपुर में हुई चोरी के आरोपी के फिरोजाबाद चौराहे पर खड़े होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस वहां पहुंची, तो आरोपी ने भागने की कोशिश की। पर, पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पप्पू उर्फ प्रदीप निवासी रसूलपुर बताया। आरोपी ने बताया कि चार नवंबर की रात गांव के ही सोनू परमार के घर पर चोरी की थी। सोनू परमार के घर से 95 हजार रुपये और सोने की अगूंठी चोरी हुई थी। आरोपी के पास से पुलिस ने 45600 रुपये मिलने का दावा किया है। एसओ ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। संवाद