फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The youth who went to Noida for treatment turned out to be corona infected

इलाज के लिए नोएडा गया युवक निकला कोरोना संक्रमित

Tue, 21 Jun 2022 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The youth who went to Noida for treatment turned out to be corona infected
कासगंज। नोएडा इलाज कराने गया युवक कोरोना संक्रमित निकला है। युवक के संक्रमित निकल आने से नए संक्रमितों की संख्या 15 हो गई है। संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 4953 पर पहुंच गया है। ग्राम केसर निवासी युवक का कई दिनों से स्वास्थ्य खराब चल रहा था। परिजन उसे इलाज क लिए नोएडा ले गए। उसे इलाज के लिए कैलाश अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने इलाज से पहले उसकी कोरोना की जांच की। जांच में वह कोरोना संक्रमित निकल आया। अस्पताल से इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी।
विज्ञापन

विभाग द्वारा अब संक्रमित निकले युवक के संपर्क में आए लोगों के बारे में सूचना संग्रहित कराई जा रही है। ताकि उनकी कोरोना की जांच कराई जा सके। जिला में इससे पहले 4 जून को तीन लोग कोरोना संक्रमित निकले थे। जो पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके हैं। सीएमओ डा. अनिल कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की जांच की जाएगी।इसके निर्देश दे दिए गए हैं। अभी कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है। इसलिए सावधानी जरूरी है। बिना मास्क के घर से बाहर न निकलें। लापरवाही खतरनाक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed