फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The youth who ran away with the ring has been identified

Agra News: अंगूठी लेकर भागे युवक की हुई पहचान

Sun, 03 Mar 2024 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 03 Mar 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
The youth who ran away with the ring has been identified
कासगंज। दो दिन पूर्व नगर के बारहद्वारी क्षेत्र में सराफा कारोबारी की दुकान पर ग्राहक बनकर आया युवक दो अंगूठी लेकर भाग गया। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर पुलिस ने युवक की पहचान कर ली है। यह युवक शहर का ही रहने वाला है। वारदात को अंजाम देकर वह फरार हो गया। पुलिस की टीम जब दबिश देने पहुंची तो युवक नहीं मिला।अंगूठी लेकर भागे युवक की शिनाख्त पुलिस ने शहर के युवक जीतू गुप्ता के रूप में की है। बताया गया कि युवक सराफा कारोबारी सत्यनरायन बिड़ला की दुकान पर 29 फरवरी की देर सायं 7 बजे के बाद पहुंचा। उसने अंगूठी खरीदने की बात कही। इस पर सराफा कारोबारी ने अंगूठी के बॉक्स से अंगूठी दिखाई तो पहले आरोपी युवक अंगूठी उंगली में पहनकर साइज चेक कर रहा था। कारोबारी को बातों में उलझाकर अचानक ही युवक भाग गया। कारोबारी ने शोर मचाया। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल कर आरोपी को चिह्नित कर लिया। वारदात के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed