फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The youth who fired the shot surrendered

Agra News: गोली चलाने वाले युवक ने किया आत्मसमर्पण

Tue, 24 Sep 2024 07:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 24 Sep 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
The youth who fired the shot surrendered
कासगंज। थाना सहावर के गांव गुड़गुड़ी में तमंचे से गोली चलाने वाले युवक ने सोमवार को थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। तमंचे से चली गोली से गांव में घर के बाहर खेल रही एक मासूम बच्ची घायल हो गई थी। पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गांव गुड़गुड़ी में शनिवार की देर शाम घर के बाहर खेल रही मासूम रिया (6) पुत्री राजेश को तमंचे की गोली लग गई थी। यह गोली गांव के ही अजय ने अपने तमंचे से चलाई थी। गोली लगने से घायल रिया को परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात को पिता ने आरोपी अजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने सीओ सहावर शाहिदा नसरीन के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। लगातार दबिश पड़ने से घबराए अजय ने सोमवार को थाना सहावर में आत्मसमर्पण कर दिया। पूछताछ में आरोपी से घटना में प्रयुक्त तमंचा व एक कारतूस भी बरामद कर लिए। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed