फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The youth who came to immerse the pavilion drowned in the Yamuna, died

मंडप विसर्जन करने आया युवक यमुना में डूबा, मौत

Fri, 10 Jun 2022 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
The youth who came to immerse the pavilion drowned in the Yamuna, died
बाह (आगरा)। साढे़ पांच महीने पहले हुई अपनी शादी के मंडप को विसर्जन करने आए चित्राहाट के सूरज नगर निवासी गौरव यादव (23) की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसा पई घाट पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे हुआ। इकलौते बेेटे की मौत से मां और सुहाग उजड़ने से पत्नी श्वेता सुध बुध खो बैठी हैं।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि गौरव के पिता वीरेंद्र सिंह यादव की करीब 15 साल पहले हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। मां रेखा देवी ने अपने इकलौते बेटे गौरव यादव की शादी अमृतपुरा (इटावा) की श्वेता के साथ किया था। गंगा दशहरा पर सुबह 7 बजे गौरव अपनी शादी का मंडप विसर्जन करने के लिए पई घाट पर गया था। मंडप विसर्जन के दौरान गौरव यादव गहरे पानी में डूब गया। उसे डूबता देख घाट पर रहे लोगों ने शोर मचाया।
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर स्थानीय गोताखोर पहुंचे। उन्होंने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाल सके। गौरव को लेकर लोग बाह सीएचसी पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची चित्राहाट पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीएम रतन वर्मा ने भी पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव यादव की मौत से बेटी श्वेता का सुहाग उजड़ने पर पहुंचे पिता मनोज कुमार और दादा की हालत बिगड़ गई। बाह सीएचसी पर लोगों ने बमुश्किल उन्हें संभाला। गांव के लोगों का कहना था कि पिता की मौत के बाद गौरव ने परिवार को संभाला था। बहन अनुपमा (19) के लिए वह रिश्ता देख रहा था। बेहोशी टूटने पर मां रेखा बार-बार यही बोल रही थी कि अब बेटी के हाथ कौन पीले करेगा। वहीं, बटेश्वर के घाट पर स्नान करते समय बृहस्पतिवार को फिरोजाबाद निवासी सत्यम (17) पुत्र विनोद वर्मा यमुना नदी में डूबने लगा। इस पर परिजनों ने चीख पुकार मचाई। किशोर को डूबता देख वहां मौजूद नाविक छोटू भदौरिया ने नदी में छलांग लगाकर उसे बाहर निकाला। सत्यम की मां मधु और पिता विनोद ने गोताखोर को खूब दुआएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed