{"_id":"5ba3ea4c867a557ec15a4a80","slug":"the-young-woman-hanged-at-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी और बेटा गए थे स्कूल, युवती ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी और बेटा गए थे स्कूल, युवती ने फांसी लगाकर दी जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
फांसी लगाकर जान दी
आगरा में गणेश नगर (न्यू आगरा) में युवती ने फांसी लगाकर जान गंवा दी। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगा रही है। गणेश नगर, लॉयर्स कॉलोनी निवासी गीतम सिंह मजदूरी करते हैं। उनकी चार बेटी और एक बेटा था। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। उससे छोटी बेटी नेहा (20) बुधवार को घर में अकेली थी। छोटी बेटियां और बेटा स्कूल गया था। गीतम मजदूरी करने चले गए।
विज्ञापन
पत्नी ईश्वरी देवी घरों में काम करने चली गईं। वह दोपहर दो बजे आईं तो नेहा कमरे में पंखे से फांसी के फंदे पर लटकी मिली। ईश्वरी देवी की चीख निकल गई। इस पर पड़ोसी आ गए। सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। चौकी इंचार्ज दयालबाग ने बताया कि आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन