फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The young man who went to guard the crop died by drowning in the river

फसल की रखवाली करने गए युवक की नदी में डूब कर हुई मौत

Thu, 19 Aug 2021 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
The young man who went to guard the crop died by drowning in the river
बरनाहल। गांव सुनूपुर में बुधवार शाम फसल की रखवाली करने खेत पर गया एक युवक नदी में डूब गया। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। करीब दो घंटे बाद शव नदी में मिला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सुनूपुर निवासी राजेंद्र सिंह ने इस बार बाजरा की फसल की है। बुधवार शाम करीब 7:30 बजे उनका 18 वर्षीय पुत्र विष्णु चौहान फसल की रखवाली करने के लिए घर से निकला था। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह घर वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई।
विज्ञापन

उसकी तलाश शुरू कर दी। करीब दो घंटा तक चली खोजबीन के बाद विष्णु का शव नदी में उतराता मिला। शव को देख परिजनों की चीख निकल गई, ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी में नहाने के दौरान तो नहीं हुई घटना
परिजन काफी देर तक विष्णु के घर न लौटने के बाद चिंतित होकर तलाश कर रहे थे। तभी नदी के पास उसके कपड़े व चप्पल दिखाई दिए। इन्हें देख किसी अनहोनी की आशंका के तहत परिजन नदी में तलाश करने लगे थे। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि शायद विष्णु नहाने के लिए नदी में गया और गहरे पानी में उतरने की वजह से डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed