फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The young man who came in the procession was beaten up by taking hostage

बरात में आए युवक को बंधक बनाकर की पिटाई

Thu, 26 May 2022 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The young man who came in the procession was beaten up by taking hostage
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव कुडऱइया में बरात में शामिल होने आए फर्रुखाबाद निवासी युवक को शराबियों ने पीटकर घायल कर दिया। दो कार में तोड़फ़ोड़ करने के साथ ही युवक को बंधक बना लिया। पुलिस ने घायल को मुक्त कराने के बाद अस्पताल भिजवाया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुर्रा थाना क्षेत्र के नगला बस्त कुडऱइया में बुधवार की रात एक व्यक्ति के यहां पुत्री की बरात आई थी। बरात में फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ निवासी शिवम भी शामिल होने के लिए आया था। जब वह गांव में अपनी कार खड़ी कर रहा था तभी गांव के कुछ युवक जो शराब के नशे में धुत से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने शिवम को कार से खींच लिया और पिटाई कर दी। आरोपियों ने उसकी कार सहित दो वाहनों में तोड़फ़ोड़ की व युवक को बंधक बना लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शिवम को मुक्त कराने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया। घायल ने बताया कि चंगूवान, रनवीर व वीरपाल निवासी नई बस्ती व उनके साथियों ने कार में तोडफ़ोड़ करने के साथ ही नकदी, मोबाइल व सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक कैलाश बाबू ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed