{"_id":"67211a1a6725371b1302d561","slug":"the-young-man-who-came-home-on-diwali-committed-suicide-by-consuming-poisonous-substance-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-126378-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दिवाली पर घर आए युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दिवाली पर घर आए युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
Tue, 29 Oct 2024 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 29 Oct 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
भोगांव। मोहल्ला प्रेम चिरैया के रहने वाले एक युवक ने सोमवार को दिल्ली से लौट कर घर आने के बाद रात के समय जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। खुदकुशी के पीछे पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला प्रेम चिरैया निवासी जितेंद्र कुमार (30) दिल्ली में रह कर प्राइवेट नौकरी कर रहा था। दिवाली के पर्व पर वह छुट्टी लेकर सोमवार को घर आया था। मिली जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई। नाराज युवक युवक ने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। जब तक परिजन अस्पताल ले जाते, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद घर में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग एकत्र हो गए। परिजन ने बिना कानूनी कार्रवाई मंगलवार की सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।