फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The young man sitting on strike accused the leader of cheating

Agra News: धरने पर बैठे युवक ने नेता पर लगाया ठगी का आरोप

Wed, 10 May 2023 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 10 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
The young man sitting on strike accused the leader of cheating
मैनपुरी। कुरावली क्षेत्र के गांव नगला इमलिया निवासी गिरंद सिंह मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क में बेमियादी अनशन पर बैठ गए। आरोप लगाया कि एक नेता ने नौकरी के नाम पर तीन लाख रुपयेे की ठगी कर ली। एएसपी के आश्वासन पर युवक ने अनशन खत्म कर दिया। बताया कि कस्बा निवासी एक व्यक्ति जो कि खुद को भाजपा का नेता बताता है। उसने नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये लिए थे। रुपये लेने का वीडियो भी उनके द्वारा बनाया गया। नौकरी न लगने पर रुपये भी वापस नहीं दिए गए। इसकी शिकायत की गई और वीडियो भी उपलब्ध कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी उन्हें धमका रहे हैं। दोषियों पर कार्रवाई न होने तक वह आमरण अनशन जारी रखेंगे। जानकारी होने के बाद एएसपी राजेश कुमार ने गिरंद सिंह को बुलाकर मामले की जानकारी ली। आश्वासन दिया कि बुधवार को एसपी महोदय के समक्ष उनकी समस्या को रख कर समाधान कराया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद गिरंद अनशन समाप्त कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed