{"_id":"6431b122f433bb811e05ff29","slug":"the-young-man-kidnapped-his-aunt-kasganj-news-c-25-1-118092-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मौसी को ही अगवा कर ले गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मौसी को ही अगवा कर ले गया युवक
Sat, 08 Apr 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के एक गांव से युवक अपनी मौसी को ही अगवा कर ले गया। मामले में नानी ने धेवते के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सर्विलांस की मदद से उसकी तलाश कर रही है। क्षेत्र के एक गांव से बीते 6 अप्रैल की रात अपनी ननिहाल आया था। रात में ही वह अपनी मौसी को अगवा कर साथ ले गया। सुबह जब परिजन जागे तो दोनों को गायब पाया। उनकी पहले तो काफी तलाश की गई, लेकिन जब कहीं पता नहीं लगा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों के रिश्ते को लेकर तरह तरह की चर्चा कर रहे थे। घटना के बाबत रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए आरोपी युवक की नानी ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें धेवते को आरोपित किया गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर थाने में संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई और जांच शुरू की। साथ ही आरोपी की तलाश के लिए सर्विलांस की मदद भी ले रही।
कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि युवक की नानी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस सर्विलांस की मदद भी ले रही है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि युवक की नानी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस सर्विलांस की मदद भी ले रही है।
विज्ञापन