{"_id":"619be60d6a2c940b7f011136","slug":"the-young-man-kept-on-raping-the-teenager-for-four-months-on-the-pretext-of-marriage-tundla-news-agr51547961","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवक करता रहा कक्षा 10 की छात्रा से चार माह तक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर युवक करता रहा कक्षा 10 की छात्रा से चार माह तक दुष्कर्म
विज्ञापन
टूंडला। किशोरी को प्रेमजाल में फंसाते हुए शादी का झांसा देकर युवक चार माह तक शारीरिक शोषण करता रहा। 17 साल की किशोरी कक्षा 10 की छात्रा भी है। किशोरी ने दबाव बनाया तो युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया तथा जान से मारने की धमकी देने लगा। मामले में पीड़िता की मां की युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मामला थाना पचोखरा क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। 17 वर्षीय किशोरी के परिजनों का आरोप है कि उनके गांव में पानी की टंकी के लिए पाइप लाइन बिछाई जा रही है। जहां पिछले छह माह से थाना टूंडला क्षेत्र के गांव हजरतपुर निवासी रामू मजदूरी कर रहा है। इस बीच किशोरी व रामू के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी। युवक उसे फोन कर मिलने बुलाने लगा। वह परिजनों से छुपकर युवक से मिलने लगी।
इस दौरान युवक ने किशोरी से शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बना लिए। चार माह में उसने छात्रा से कई बार दुष्कर्म किया। गत शनिवार को भी उसे एक जगह मिलने बुलाया था। जहां उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया। शाम को उसे घर छोड़ने के दौरान किशोरी ने जब शादी का दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। तब किशोरी ने परिजनों को पूरी घटना से अवगत कराया। सोमवार शाम पीड़िता की मां ने आरोपी रामू के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मंगलवार को पीड़िता के बयान कराए जाएंगे