{"_id":"68d97358f6e67bb8d006ed27","slug":"the-young-man-injured-in-the-accident-died-during-treatment-kasganj-news-c-175-1-kas1003-137674-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
Sun, 28 Sep 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
सहावर। सड़क हादसे में घायल युवक ने एक माह बाद अलीगढ़ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया। उसकी मौत की जानकारी मिलने पर परिवार में मातम छा गया।
सोरों रोड स्थित मोहल्ला काजी निवासी राजा (24) पुत्र मकसूद एक महीने पहले अपने भाई के साथ कासगंज से सहावर की ओर आ रहा था। तभी कासगंज क्षेत्र के गांव नगला चीटा के पास नीलगाय अचानक सामने आ गई थी। इससे उसकी बाइक नीलगाय से टकरा गई थी। हादसे में राजा गंभीर रूप से घायल हो गया थी। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने घायल राजा को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से परिजन उसे अलीगढ़ स्थित निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए थे। रविवार को एक महीने बाद घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।