{"_id":"69138284d43d42fa1d09d641","slug":"the-young-man-died-under-suspicious-circumstances-post-mortem-was-conducted-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-148700-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: युवक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, कराया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: युवक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, कराया पोस्टमार्टम
Wed, 12 Nov 2025 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
बेवर। मोहल्ला कुचलिया के रहने वाले एक युवक की सोमवार शाम को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। 35 वर्षीय बबलू कश्यप की मौत के बाद परिजन ने नामजद लोगों पर पीटने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की, परिजन से पूछताछ करने के बाद युवक के शव को मोर्चरी भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद ही पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। संवाद
छत पर गए युवक को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव अल्लीपुर में छत पर गया युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया। अल्लीपुर निवासी अजय कुमार दोपहर को छत पर गया था, तभी छत से होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी होने के बाद परिजन ने सीएचसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया।