फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The young man committed suicide by hanging himself

Agra News: युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Mon, 07 Aug 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 07 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself
करहल। करहल थानाक्षेत्र में बाईपास रोड निवासी एक युवक ने शनिवार की रात अपने मकान के एक कमरे में फंदे से लटकर कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

फंदे से लटकर आत्म हत्या करने वाला ईशू बाईपास रोड पर गैस गोदाम वाली गली का निवासी था, वह हथठेल लगाकर अंडे बेचने का काम करता था। बताया जाता है शनिवार की देर रात वह बाजार से हथठेल लेकर घर लौटा। खाना खाने के बाद वह दूसरे कमरे में सोने चला गया। परिवार के लोग दूसरे कमरे में बैठकर खाना खाने लगे। रात नौ बजे के लगभग ईशू ने मकान के एक कमरे में अंदर से कुंडी बंद करके फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


जब परिजन कमरे की ओर गए तब उनको ईशू द्वारा फांसी लगाने की जानकारी हुई। ईशू का शव देख परिवार में कोहराम मच गया। परिजन ने रात में ही पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार की दोपहर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने केे बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिवार के लोगों को सौंप दिया। ईशू ने आत्महत्या क्यों की इस बारे में परिजन कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed