फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The worker who went to bathe in the canal died due to drowning

नहर में नहाने गए मजदूर की डूबने से हुई मौत

Wed, 01 Sep 2021 05:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
The worker who went to bathe in the canal died due to drowning
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र में गांगसी के पास लोअर गंगा नहर में नहाने के लिए उतरा एक मजदूर डूब गया। साथियों ने करीब एक घंटा तक तलाश करने के बाद उसका शव बाहर निकाला। वह जनपद फर्रुखाबाद का रहने वाला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जनपद फर्रुखाबाद के गांव रठौरा नगला नीत निवासी 32 वर्षीय पंकज शाक्य थाना दन्नाहार क्षेत्र में एक टाइल्स बनाने वाली फैक्ट्री में मजदूरी करता था। मंगलवार दोपहर वह अपने कुछ साथियों के साथ गांव गांगसी कुचैला के पास लोअर गंगा नहर इटावा ब्रांच में नहाने के लिए गया था।
विज्ञापन

अचानक पंकज गहराई में चला गया, जब तक साथी कुछ समझ पाते वह तेज बहाव के साथ डूबने लगा। साथियों ने आसपास के लोगों से मदद मांगी। करीब एक घंटा तक नहर में तलाश की जाती रही। इसके बाद पंकज का शव मिल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की सूचना मिलने के कुछ देर बाद परिजन भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed