फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The woman put three executions, including

युवती समेत तीन ने लगाई फांसी

Thu, 26 Feb 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 26 Feb 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर एक युवक, एक युवती और एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। घटना की जानकारी से परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बाह में जैतपुर के गढ़ीरमपुरा निवासी अमर चंद्र (22) ने मंगलवार शाम आर्थिक तंगी के चलते फांसी लगा ली। 14 जनवरी को शादी के बाद पत्नी सीमा के पहले त्योहार पर उसके मायके फतेहाबाद के बाहिदपुर छोड़ने जाने के लिए अमर ने मां से रुपये मांगे थे। इस पर मां-बेटे में विवाद हुआ। मां छोटी देवी गांव में रुपये उधार लेने चली गई। लौटकर आई तो शव छप्पर में फंदे से लटका मिला। यह देख मां बेहोश होकर गिर पड़ी। सीमा घर में बंद थी। बाहर निकाला तो वह भी सुधबुध खो बैठी। चीखपुकार सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्राम प्रधान पति वाचाराम ने बताया कि परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

सैंया थाना क्षेत्र के गांव गढ़सान निवासी रवि की पत्नी प्रियंका (22) मंगलवार रात कमरे में सोने गई और फांसी लगा ली। सुबह जब वह बाहर नहीं निकली को रवि ने दरवाजा खटखटाया। अनहोनी की आशंका पर पड़ोसियों के आने पर किवाड़ तोड़कर देखा तो शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे एसओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मृतका दो माह से गर्भवती बताई गई है। उसका इलाज चल रहा था। घटना के पीछे का कारण पता नहीं चला है। वहीं, सूचना पर मायका पक्ष के लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी के गांव मंडीगुड़ में बुधवार शाम लेखपाल मुनीश्वर दत्त शुक्ला की पुत्री शिखा (20) ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सौ नंबर पर सूचना के बाद पहुंचे क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार से परिवारीजनों ने किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

--------
करंट से महिला की मौत
फतेहपुर सीकरी (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के ग्राम सरसा में मंगलवार रात करंट लगने से महिला की मौत हो गई। गांव निवासी पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर के भाई महेशचंद्र की पत्नी राधा देवी (55) शाम आठ बजे बोर्ड में तार लगा रहीं थीं। तभी करंट लगने से वह गिर पड़ी। परिवारीजन तत्काल आगरा ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed