फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The woman lodged an FIR against her soldier husband and in-laws.

Agra: सैनिक पति करता है प्रताड़ित, विवाहिता ने बयां किया दर्द; जो ससुराल वालों ने उसे दिया

Tue, 03 Feb 2026 07:38 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 03 Feb 2026 07:38 AM IST
सार

मैनपुरी की रहने वाली विवाहिता ने पर्यटन मंत्री से सैनिक पति और ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ित करने की शिकायत की। मंत्री के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
The woman lodged an FIR against her soldier husband and in-laws.
महिला सांकेतिक - फोटो : ai

विस्तार

मैनपुरी के दन्नाहार गांव नौनेर की रहने वाली महिला ने आगरा के रहने वाले सैनिक पति व ससुरालीजन पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पर्यटन व संस्कृति से शिकायत की, मंत्री के आदेश पर दन्नाहार पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



गांव नौनेर निवासी प्रियंका ने बताया कि उनकी 12 मई 2022 को सेना में कार्यरत राइफल मैन राज सिंह उर्फ आनंद सिंह निवासी गांव पुरा भदौरिया, आगरा के साथ हुई है। शादी के बाद से ही लगातार कार की मांग की जाने लगी। मजबूर होकर परिजन ने 3.50 लाख रुपये ससुरालीजन को दिए। अब वह लोग शेष रुपये की मांग कर रहे थे। पूरे रुपये देने के बाद भी ससुरालीजन का व्यवहार नहीं बदला। ससुर संतोष सिंह उर्फ दलवीर सिंह, सास पुष्पा देवी, पति राज सिंह, देवर राहुल सिंह, ननद करिश्मा ने शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करना जारी रखा। 
विज्ञापन


उसे केवल शादी आदि कार्यक्रम में जेवर दिए जाते, फिर वापस ले लिए जाते थे। उन्हें पता चला कि पति के एक महिला के साथ प्रेम संबंध हैं। इस बारे में ससुरालीजन को जानकारी थी। उन्हेेंं शक है कि पति महिला के साथ कहीं रह रहे हैं। ससुरालीजन उन्हें मारते-पीटते हैं, वह अपने मायके में रह रही है, कुछ दिन पहले पता चला कि पति गांव आए हैं तो वह ससुराल आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तब ससुरालीजन ने हीटर से करंट लगा कर जान से मारने की कोशिश की। पिता ससुराल आए और उसे साथ ले गए। पांच दिसंबर 2024 को वह पिता के साथ फिर से ससुराल पहुंची, तब पति ने गाली-गलौज व धक्का-मुक्की की। पिता की पिटाई कर दी। मौके पर आई पुलिस उन्हें थाना खेड़ा राठौर आगरा ले गई। थाने में उनके बीच समझौता हो गया। देवर राहुल आए दिन जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता की शिकायत के बाद पर्यटन मंत्री के आदेश पर दन्नाहार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



पति नाम बदल कर सेना में कर रहा नौकरी
पीड़िता ने बताया कि पति का नाम आनंद भदौरिया है, जबकि वह राज सिंह राठौर बन कर सेना में नौकरी कर रहा है। ससुरालीजन ने उन्हें धोखा दिया है। यदि उन्हें कुछ होता है पति व ससुरालीजन जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed