फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The woman is troubled by the family members

युवती को परिवार के लोग कर रहे परेशान

Wed, 10 Mar 2021 12:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
The woman is troubled by the family members
मैनपुरी। शहर की करहल गेट चौकी क्षेत्र में एक युवती को परिवार के लोग ही परेशान कर रहे हैं। घरेलू बटवारे के विवाद में आरोपियों ने घर में घुसकर उससे छेड़छाड़ की। मंगलवार को पीड़िता ने एसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में करहल गेट चौकी क्षेत्र निवासी युवती का उसके परिवार के लोगों से ही बटवारे का विवाद चल रहा है। रिश्तेदार अब उसे परेशान कर रहे हैं। आए दिन उसके कार्यस्थल पर आकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। कई बार पुलिस ने आरोपियों को समझाया और समझौता भी कराया। लेकिन आरोपी मानने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

सोमवार को भी विवाद हुआ और पुलिस आकर आरोपियों को समझा कर चली गई। इसके बाद आरोपी घर में घुस कर गाली-गलौज करते हुए युवती से धक्का मुक्की करने लगे। उसके साथ गलत हरकत की। मंगलवार को पीड़िता ने एसपी अविनाश पांडेय को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा कि परिवार के लोग उसे मैनपुरी से भगाने के लिए परेशान कर रहे हैं। ताकि वह लोग मकान पर कब्जा कर सकें। एसपी ने कोतवाली पुलिस ने को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed