{"_id":"577d69ea4f1c1be6567fa5ee","slug":"the-weather-was-pleasant-by-heavy-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से मौसम हुआ सहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से मौसम हुआ सहाना
अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 07 Jul 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश से मौसम हुआ सहाना
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23.8 मिमी बारिश हुई बुधवार को
39.4 मिमी बारिश अब तक जुलाई में
1966 में बारिश का बना है रिकार्ड
182 मिमी बारिश एक ही दिन में हुई
201.4 मिमी जुलाई की औसत बारिश
मानसून ने तीन दिन पहले दस्तक तो दे दी, लेकिन एक साथ पूरे शहर में बुधवार की सुबह बारिश हुई। काले बादल ऐसे छाए कि सड़कों पर वाहन चालकों को लाइट ऑन करनी पड़ी। पल भर में ही तेज हवाओं साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई।
सुबह 9:50 से शुरू हुई बारिश पूर्वाह्न 11 बजे तक जारी रही। उमस से बेहाल हुए लोग एक घंटे तक तेज बारिश में न केवल भीगे, बल्कि मस्ती भी की। बच्चों की तो मानो मन की मुराद ही पूरी हो गई। सुबह की तेज बारिश ने पारा एकदम नीचे ला दिया। सुबह 9:30 बजे जहां पारा 32.3 डिग्री था, वह 10 बजे बारिश के बाद 24 डिग्री पर आ गया। करीब 23.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिन तक बारिश के आसार बने रहेंगे। मध्य प्रदेश पर बादल छाए हुए हैं। उससे सटे हुए दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
50 साल पहले बना था बारिश का रिकार्ड
जुलाई में सबसे ज्यादा बारिश 50 साल पहले 10 जून 1966 को हुई थी। तब महज 24 घंटे के अंदर 182 मिमी बारिश हुई थी। जुलाई की औसत बारिश 201.4 मिमी है। यह रिकार्ड 50 साल से बरकरार है। जुलाई में एक दिन तो क्या पूरे महीने 182 मिमी तक बारिश का आंकड़ा नहीं पहुंच पा रहा।
सुबह पकौड़े, दोपहर में समोसे
बुधवार सुबह से ही मौसम सुहाना हो गया था। बारिश होते ही लोगों ने पकौड़ों का स्वाद लिया तो कई को भुट्टे का स्वाद भाया। दोपहर में समोसे और पनीर पकोड़े की मांग में इजाफा हुआ।
ताज पर सैलानियों ने की मस्ती
ताजमहल सहित सभी स्मारकों में घूमने आए सैलानी तेज बारिश में भीगते देखे गए। ताज में रंग-बिरंगे छाते दिखे तो किले में बारिश के बीच युवाओं ने सेल्फी लिए।
शादी की तैयारियों पर ब्रेक
गुरुवार से विवाह का मुहूर्त है। ऐसे में बुधवार को वैवाहिक कार्यक्रमों में बारिश से परेशानी हुई। सात जुलाई को विवाह के लिए कई पार्कों और मैदानों में टेंट लगाए गए थे, कई जगह थीम बेस्ड सजावट पर बुरा असर पड़ा। मैरिज होम और बैंक्वेट हालों के लॉन में पानी भर जाने से कीचड़ हो गई।