फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The weather was pleasant after the rainy rain

रिमझिम बरसात के बाद मौसम हुआ सुहाना

Wed, 12 May 2021 10:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
The weather was pleasant after the rainy rain
फिरोजाबाद। बुधवार को रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। आंधी और बारिश होने से लोगों को गर्मी से निजात मिली। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। हालांकि आंधी और बरसात के बीच सुहागनगरी में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। बरसात होने से किसानों के चेहरे भी खिल गए।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी और तेज धूप के बीच लोगों को दिक्कत हो रही थी। बुधवार दोपहर करीब दो बजे तक मौसम गरम रहा। तेज धूप के कारण लोग अंगोछा, टोपी और छाता लगाकर निकलते दिखाई दिए। दोपहर बाद मौसम ने करवट बदल ली। धूल भरी आंधी के बीच जहां बरसात होने लगी। वहीं लोगों को गर्मी से भी राहत मिली।
विज्ञापन

बरसात और धूल भरी आंधी के दौरान कोई हादसा न हो। इसके लिए बिजली भी काट दी गई। बिजली कटने के साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। लॉकडाउन के बीच जहां स्कूल-कॉलेज बंद होने के साथ बच्चे घर में कैद होकर रह गए है। वह भी मौसम का बुधवार को आनंद लेते नजर आए। बरसात थमने के साथ ही बच्चे पतंग आदि लेकर मकानों की छतों पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बरसात से किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। बरसात से सूखे पड़े खेतों की मिट्टी भी नम हो गई। किसानों का कहना है कि एक दो पानी पड़ने के साथ ही खेतों की जुताई के साथ फसल की बुवाई का कार्य शुरु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed